नर्सों की हड़ताल से जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित- निलंबित स्टाफ नर्स भावना चौहान की बहाली की मांग तेज

Listen to this article

नर्सों की हड़ताल से जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित- निलंबित स्टाफ नर्स भावना चौहान की बहाली की मांग तेज

संपादक प्रकाश मिश्रा

जनपथ टुडे डिंडौरी 29 जुलाई2026 – डिंडौरी जिला अस्पताल में एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती नजर आ रही है। विगत दिनों हुए नर्सिंग आफिसर के निलंबन के विरोध में नर्सिंग स्टाफ ने बुधवार से काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी।

ये था मामला –

ज्ञात हो कि 22 जुलाई 2026 को जिला अस्पताल में भर्ती एक पॉइजनिंग के मरीज को मिनरल वाटर पैक्ड पानी (बिसलरी) की बोतल से उपचार किये जाने के मामले में कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए संबंधित स्टाफ नर्स को निलंबित कर दिया था। साथ ही ड्यूटी डॉक्टर, बीएमओ और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। जिसमें 3 अगस्त तक जवाब देने का समय दिया गया है।

बुधवार 29 जुलाई को निलंबन की कार्यवाही के विरोध में स्टाफ नर्स यूनियन ने निलंबित नर्स की बहाली की मांग को लेकर काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के चलते जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं नतीजन मरीजों के साथ उनके परिजनों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्टाफ नर्स यूनियन का कहना है मामले में न्याय की उम्मीद करते हुए शनिवार को जिला प्रशासन पत्र सौंपा गया था जिसमें निलंबन समाप्त करने की मांग की गई थी पत्र सौंप कर कार्यवाही का सोमवार तक इंतजार किया किंतु कार्रवाई नहीं होने के कारण मजबूरी में हड़ताल का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है। नर्सिंग स्टाफ ने अपने पत्र में कहा है कि निलंबित नर्स को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000