काॅग्रेस अध्यक्ष ने की असहाय वृद्व परिवार की सहायता

Listen to this article

देव सिंह भारती :-

शासकीय मदद की दरकार

 

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 12 अक्टूबर 2020, अमरपुर क्षेत्रातंर्गत ग्राम पंचायत मुख्यालय बरसिंघा में एक असहाय गरीब परिवार निवासरत हैं, जो मिटृी के एक मकान में रह रहे थे। जिनका मकान एक सप्ताह पूर्व बरसात के कारण धाराशाही हो गया। जिसमें दोनों वृद्व दम्पती दब गए थे। जिन्हें वृद्व के रिश्तेदार वहां से निकाल कर ले गए और अस्थाई तौर पर अपने घर के बरामदे में आश्रय दिया।

वृद्व धनसिंह/नब्बू उम्र लगभग 70 वर्ष जो दृष्टि एवं श्रवण वाधित हैं, जो न चल सकता हैं और न ही सुन सकता हैं। जीवन साथी पत्नी केतकी बाई जिसे भी दिखाई नहीं देता। जानकारी मिलते ही मालती तिवारी अध्यक्ष ब्लाक काॅग्रेस कमेटी अमरपुर, महेन्द्र ठाकुर विधायक प्रतिनिधि, युवा नेता प्रशांत ठाकुर, बलराम राजपूत, चन्द्र प्रकाश यादव उनके घर पहुॅच कर वृद्व केतकी बाई को साड़ी, धन सिंह को शाल एवं सर्ट का कपड़ा, 10 किलो चावल, 100 रुपये नगद देकर सहायता की गई। जिससे असहाय दम्पती ने खुश होकर ढेर सारी दुआएं दी।

इस असहाय परिवार को समाचार लिखे जाने तक ग्राम पंचायत से या शासन प्रशासन से किसी भी प्रकार की सहायता उपलब्ध नहीं हो सकी हैं न ही राजस्व विभाग को इसकी जानकारी है, इस संबंध में मालती तिवारी द्वारा पटवारी को मजबूत परिवार की सूचना दी गई हैं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000