
संजय कुमार, कलेक्टर दतिया हटाए गए बी. विजय दत्ता नए कलेक्टर होगे
जनपथ टुडे, भोपाल, 13 अक्टूबर 2020, मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव में पक्षपात के आरोपो के चलते दतिया कलेक्टर संजय कुमार को दतिया कलेक्टर के पद से हटा दिया गया है उनके स्थान पर बी. विजय दत्ता, दतिया कलेक्टर होगे।
कलेक्टर संजय कुमार पर उप चुनावों में पक्षपात करने की शिकायते की जा रही थी। भांडेर विधानसभा सीट पर प्रचार हेतु आए कांग्रेस प्रदेश अघ्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था और भाजपा नेताओ के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया था।वहीं निर्वाचन आयोग की एक बैठक में संजय कुमार प्रजेंटेशन भी नहीं दे पाए थे। कांग्रेस पार्टी द्वारा दतिया कलेक्टर के रवैए की शिकायत करते हुए उन्हें हटाने की मांग की गई थी, कांग्रेस ने इंदौर कलेक्टर की भी शिकायत कर उन्हें हटाए जाने की मांग की है।