बजाग जनपद पंचायत में किसान कल्याण कार्यक्रम में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े

Listen to this article




जनपथ टुडे, डिंडौरी, 30 जनवरी 2021, बजाग मुख्यालय में आज आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 20 लाख किसानों को 400 करोड़ रूपए का वितरण किए जाने के प्रसारण के दौरान, उस समय विवाद की स्थिति निर्मित हो गई जब मंच पर जनपद पंचायत बजाग के जनपद पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते अपना उद्बोधन दे रहे तभी माइक पर उनकी आवाज को बंद करके, लाइव प्रसारण में चल रहे विज्ञापन की आवाज को बढ़ा दिया गया।

जिस पर जनपद पंचायत अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की और इसके बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष के समर्थको और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच मंच पर ही विवाद होने लगा, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच इस घटना को लेकर काफी देर तक विवाद होता रहा।

इनका कहना है :-

“आज जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राउंड में रखा गया था जिसकी सारी व्यवस्थाएं तहसीलदार द्वारा की गई थी। बीजेपी के प्रतिनिधियों के उद्बोधन के बाद जब मैं जनता को संबोधित कर रहा था तब ही माईक की आवाज बंद कर दी गई। मेरे आपत्ति करने पर भाजपा के कार्यकर्ता जो बड़ी संख्या में मंच पर ही मौजूद थे उनके साथ हमारे कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ।”

रुद्रेश परस्ते
अध्यक्ष, जनपद पंचायत,
बजाग

इस घटना को लेकर मै सोमवार को जिला कलेक्टर महोदय से मिलकर उन्हें जानकारी दूगा।

जनपद पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते, ने बताया कि शासकीय आयोजन में मंच पर अधिकारियों की कुर्सियों पर तक कार्यकर्ताओं द्वारा कब्ज़ा कर लिया जाता है। आज की घटना के समय भी जनपद सीईओ सहित तमाम अधिकारी मंच से बाहर बैठे हुए थे। माइक और स्पीकर से भी लोग खुद ही छेड़ छाड़ करते है जो अनुचित है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000