शिवराज का एक्शन: कांफ्रेंस के बाद चार कलेक्टर, एसपी हटाए

Listen to this article



बैतूल कलेक्टर राकेश सिंह नीमच के जीतेंद्र सिंह पर गिरी गाज

निवाड़ी एसपी वाहिनी सिंह गुना से राजेश सिंह को हटाया गया

जनपथ टुडे, भोपाल, 8 फरवरी 2021, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर कमिश्नर कांफ्रेंस के समाप्त होते ही 2 जिलों के कलेक्टर और 2 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटाने के निर्देश दिए हैं। पिछली दो कॉन्फ्रेंस में कटनी कलेक्टर, नीमच व कटनी एसपी और नगर निगम कमिश्नर ग्वालियर को हटाया गया था। कलेक्टर कमिश्नर कांफ्रेंस के समाप्त होते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2 जिलों के कलेक्टर और 2 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटाने के निर्देश दिए हैं।




कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के समाप्त होती है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2 जिलों के कलेक्टरों और 2 जिलों के पुलिस अधीक्षक को हटाने के निर्देश दिए इसके अलावा गुना की सीएसपी को तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए कहा गया है। मंत्रालय सूत्रों ने बताया है कि शराब माफिया और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही में लापरवाही के चलते मुख्यमंत्री ने ये निर्देश दिए है।

कलेक्टर कमिश्नर कांफ्रेंस शाम 7:30 बजे खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि कलेक्टर बैतूल राकेश सिंह और नीमच कलेक्टर जीतेंद्र सिंह के अलावा एसपी निवाड़ी वाहिनी सिंह व गुना राजेश सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाए इसके साथ ही गुना सीएसपी नेहा पच्चीसिया को भी हटाने के निर्देश दे दिए हैं।

दरअसल मुख्यमंत्री ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षको को मिलावट खोरी, अवैध निर्माण सहित अन्य अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इन अभियान को लेकर जिलेवार रेटिंग की गई है। बैठक में बताया गया कि कौन से जिलों में बेहतर काम किया गया है और किन जिलों का परफॉर्मेंस ठीक नहीं रहा है। बैठक में एक बार फिर मुख्यमंत्री ने कहा है कि जो अफसर अच्छा काम करें उनकी पीठ थपथपाई जाएगी और जो अच्छा काम नहीं करेंगे उन्हें परिणाम भुगतने हीं होंगे।



Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000