मध्य प्रदेश पुलिस के डीएसपी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Listen to this article

डीएसपी ने की खुदकुशी पीएचयू में तैनात थे

जनपथ टुडे, भोपाल, 9 मार्च 2021, भोपाल में पदस्थ एक डीएसपी ने खुदकुशी कर ली है। उनका शव सोमवार शाम धार जिले के गांव रेबड़दा में स्थित पुश्तैनी मकान में फंदे पर लटका मिला। उनकी पत्नी और बेटे इंदौर में रहते हैं। शाम को जब वह घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसी घर पहुंचे, इसके बाद घटना का पता चला। बताया जाता है कि वह लंबे समय से तनाव में थे।

डीएसपी भीम सिंह अहिरवार 60 वर्ष, पीएचक्यू स्थित विशेष शाखा में कार्यरत थे। वह धार जिले के कुक्षी क्षेत्र के ग्राम रेबड़दा के रहने वाले थे। दही थाने के टीआई शिवराम जाट के मुताबिक भीमसिंह जुलाई 2020 से ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे। इस दौरान वह अपने गांव स्थित घर में अकेले रह रहे थे। बताया जाता है, उनके और परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इस कारण वह तनाव में थे। जानकारी के मुताबिक वह अवकाश पर नहीं थे‌।

वह नियमित रूप से शाम को घूमने जाते थे, लेकिन सोमवार देर शाम तक घर से नहीं निकले। पड़ोसियों ने घर पहुंचकर आवाज दी, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच कुछ लोगों ने देखा कि वे घर में फंदे पर लटके हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले में पड़ताल में जुट गई है।

आज हुआ पोस्टमार्टम

सोमवार को रात हो जाने से शव पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस ने मंगलवार को सुबह पोस्टमार्टम करवाया है। सूचना पर परिजन गांव पहुंच गए हैं। आसपास के लोगों के मुताबिक उनके और परिजन के बीच विवाद होता रहता था। हालांकि इस बारे में पुलिस ने अधिकाधिक पुष्टि नहीं की है। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस भीम सिंह के परिजन से पूछताछ कर आत्महत्या की वजह पता करेगी। मामले की जानकारी पी एच क्यू को दी गई है। सेवाकाल के दौरान वे टी आई राजपुर व एसडीओपी बड़वानी पदस्थ रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000