बस और बाइक में हुई आमने सामने टक्कर, घायलों का उपचार जारी

Listen to this article

अमन व गुलशेर अहमद की रिपोर्ट –


.

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 12 मार्च 2021,दोपहर लगभग 2 बजे जबलपुर – अमरकंटक मुख्यमार्ग पर ग्राम खरगहना में मोटरसाइकिल और बस की टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्मदा परिक्रमा यात्रियोंकी बस और बाइक सवार की आमने सामने भिड़ंत हो गई।


.
बताया जाता है कि अमरकंटक से डिंडोरी की ओर से आ रही बस और डिंडोरी से गाडासरई की तरफ जा रही मोटरसाइकिल टकराई जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग घायल हो गए है। जिसमें एक व्यक्ति का पैर टूट जाने की खबर है। बाइक पर एक युवक एक महिला और एक बच्चा सवार था। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से डिंडोरी चिकित्सालय भेजा गया है जहां उनका उपचार चल रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार कोसमडिह से अपने ससुराल खिरसी महोरा जिला अनुपपुर जा रहे थे। बिंझोरी के पास करीब 3 बजे के आस पास बस से ओवरटेक करते हुए दुर्घटना का शिकार हो गए। जिसमे बाइक चालक आई. वी. एस. मरावी तथा उनकी पत्नी रंजिता मरावी और उनके बेटे मोहित मरावी घायल हुए है। जिसमे से आई वी एस मरावी तथा उनके बेटे मोहित मरावी को गंभीर चोट आई है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000