अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिण्डौरी, 24 मार्च 2021, भारतीय जनता पार्टी जिला डिण्डौरी कार्यालय मे अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव का आगमन हुआ। जिसमे सभी अजा मोर्चा पदाधिकारियों ने प्रथम आगमन पर स्वागत किया। परिचय बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता कैलाशचंद जैन, अशोक अवधिया, जिला जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, राजेन्द्र पाठक, नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, उपाध्यक्ष महेश सिंह पाराशर, विष्णु भारती भाजपा मंचासीन रहें।


.
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने डॉ. कैलाश जाटव को स्मृति चिन्ह भेंट कर शॉल श्रीफल से स्वागत किया । बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने भाजपा की संगठन की रीति नीति की दी। बैठक को अजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी का विचार अलग हो सकता है कोई अम्बेडकर जी को मानता है तो कोई कबीर साहब को तो कोई रविदास जी को लेकिन हमारा धर्म एक है हम सभी हिन्दू है और हमेशा रहेगें हमे कोई नही तोड़ सकता दुर्भाग्य है।


.
जिलाध्यक्ष पी.डी. बछलहा ने सभी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चे से जुड़कर हम सभी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण गौरवान्वित महसूस करते है। हमारे समाज के लोगों को योजनाओ का लाभ व उनकी समस्याऐं दूर करने मे निरंतर कार्य करते है जिसमे भारतीय जनता पार्टी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता है। मंच का संचालन जिलामहामंत्री परसराम नागेश एवं आभार जिला पंचायत सदस्य उमेश खाण्डे ने किया।
बैठक मे भाजपा जिला जिला मंत्री प्रीतम सिंह मरावी, जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अवधराज बिलैया, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, सहित सभी कार्यकर्तागण मोजूद रहें। भाजपा ने किया हितग्राहियो का सम्मान भाजपा म.प्र. सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय मे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, अजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाशचंद जैन, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, उपाध्यक्ष महेश पाराशर ने प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, एवं अन्य योजनाओ से लाभ प्राप्त हितग्राहियो को शॉल श्रीफल से सम्मान किया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000