शहपुरा, शक्ति भगदू कॉलोनी के पास बकरी चरा रही महिला के ऊपर तेंदुए ने किया हमला

Listen to this article

रेस्क्यू के लिए वन विभाग का अमला और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

तेदुआ नहर में छुपे होने की मिल रही जानकारी

घायल महिला को स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में कराया गया भर्ती उपचार जारी


.
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 9 अप्रैल 2021, (शहपुरा) बकरी चरा रही एक महिला के ऊपर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया जिससे महिला रम्मी बाई निवासी शक्ति भगदू, उम्र 50 गंभीर घायल हो गई। जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में भर्ती करवाया गया है वही वन विभाग व प्रशासनिक अमला घटना स्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू करने में लगा हुआ है।


.
बताया जाता है कि घटना के बाद तेंदुआ गांव के पास से गुजर रही नहर के छोटे पुल के अंदर घुसकर बैठा है। आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।


.
वही वन विभाग और नायब तहसीलदार ऋषभ ठाकुर सहित पुलिस दल मौके पर मौजूद है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000