सीहोर जिला अस्पताल के बाहर लगे पोस्टर बेड फुल, मरीज न आए, पुलिस का पहरा लगा

Listen to this article

सीएम शिवराज सिंह के गृह जिले सीहोर का हाल बेहाल

भोपाल इंदौर हाईवे पर बने कोबिड सेंट्रल को ऑक्सीजन का इंतजार

 

जनपद टुडे भोपाल 22 अप्रैल 2021, कोरोना संक्रमण छोटे जिलों में तेजी से पैर पसार रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में जिला अस्पताल के बाहर अब पोस्टर लगा दिया गया है, “सारे बेड फुल हैं” यानी नए मरीजों की एंट्री बंद। ऐसे में हंगामा होने की आशंका के चलते, अस्पताल के सामने पुलिस तैनात कर दी गई है। हाल ही में यहां भोपाल इंदौर हाईवे पर कोविड सेंटर तैयार किया गया है। लेकिन ऑक्सीजन नहीं मिलने पर यह शुरू नहीं हो पा रहा है।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ आनंद शर्मा के मुताबिक बुधवार रात सभी 68 बेड फुल हो गए हैं। मेडिकल वार्ड में भी मरीजों को भर्ती किया गया है। लेकिन अब नए मरीजों को भर्ती करना संभव नहीं है। यह स्थिति तब बनी जब मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पताल में मेडिकल वार्ड को भी संक्रमित रोगियों के इलाज के लिए तैयार किया गया है।

इसके पहले स्थानीय गर्ल्स स्कूल के आवासीय परिसर को कोबिड केयर सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। यहां 60 बिस्तरों वाला आइसोलेशन सेंटर गुरुवार सुबह फुल हो गया। सिविल सर्जन के मुताबिक शहर के कोबिट सेंटर में भी इस समय 104 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 95 मरीज ऐसे हैं जिन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया है।

सीहोर के जिला अस्पताल के सामने नो एंट्री का पोस्टर सी एम शिवराज सिंह के गृह जिले सीहोर का हाल बेहाल

नहीं हो पा रही हो आक़सीजन की सप्लाई

सूत्रों ने बताया कि सीहोर में ऑक्सीजन की मात्रा भी सीमित हो चली है। भोपाल से मांग के अनुरूप और निश्चित समय पर ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं होने के कारण यहां की स्थिति बिगड़ती जा रही है। मरीजों के परिजन भोपाल और इंदौर तक जाकर अपने स्तर पर ऑक्सीजन के लिए भागदौड़ कर रहे हैं।

अप्रैल में बढ़ गया 834 एक्टिव मरीज

सीहोर में 21 अप्रैल को 198 नए पोजीटिव केस मिले हैं। यहां एक्टिव केस 1099 हैं। जबकि यह संख्या 1 अप्रैल को मात्र 215 थी। पिछले 1 सप्ताह में यह संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। यहां अब हर रोज 150 से ज्यादा केस मिल रहे हैं। अप्रैल माह में अब तक यहां 18 97 संक्रमित मिल चुके हैं

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000