शहपुरा ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

Listen to this article

श्रद्धा सुमन अर्पित कर सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने की ली प्रतिज्ञा

 

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 2 अक्टूबर 2021, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुरा द्वारा शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती विधायक सहायता केंद्र में मनाई गई। सर्वप्रथम विधायक भूपेंद्र मरावी ने महापुरुषों के चित्र पर तिलक बंदन कर सूत की माला पहनाई। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष अमित कछवाहा एवं उपस्थित सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा ली।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता मुकेश पाठक ने कहा कि गांधी जी के कारण ही हम आज शांतिपूर्ण तरीके से जी रहे हैं। गांधी जी ने सत्य अहिंसा के मार्ग में चलकर हमें अंग्रेजों से छुटकारा दिलाया व देश आजाद हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष अमित कछवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों को समूचा विश्व मानता है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को सादगी का प्रतीक बताते हुये ब्लॉक अध्यक्ष ने शास्त्री जी को देश के विकास व शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण का श्रेय दिया और इनके जय जवान, जय किसान के नारा पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में गोवर्धन दास तेजवानी, दिलीप रजक, मुकेश पाठक,डॉ. ए आर खान,डॉ. परस्ती, डॉ.भीम शंकर साहू, अजय शर्मा, संजय राय, संजय दुबे, सत्यनारायण साहू, संजू रजक, अमन पाठक, फरीद खान इकबाल खान, अखिलेश तेक़ाम, प्रभात झरिया उपस्थित रहे

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000