किसानों को 50 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर मुआवजा मिलेगा : केजरीवाल

Listen to this article

जनपथ टुडे, नई दिल्ली, 20 अक्टूबर 2021, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सरकार बेमौसम बारिश होने की वजह से दिल्ली में बर्बाद हुई किसानों की फसलों का ₹50 हजार प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा देगी।

केजरीवाल ने आज घोषणा करते हुए कहा कि बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद होने के कारण किसान दुखी है। दिल्ली की आप पार्टी सरकार हमेशा की तरह आपके साथ है। बर्बाद हुई फसलों के लिए दिल्ली सरकार प्रति हेक्टर ₹50 हजार मुआवजा देगी।

उन्होंने कहा कि जब भी किसी वजह से फसलें बर्बाद हुई है हमारी सरकार ने आगे बढ़ कर किसानों का साथ दिया है। हमने केवल घोषणा ही नहीं की बल्कि कोशिश करते हैं कि एक 2 महीने के अंदर किसानों के खाते में पैसा चला जाए। डीएम और एसडीएम बर्बाद हुई फसलों की पैमाइश और सर्वे हफ्ते भर में पूरा कर लेंगे और अगले एक डेढ़ महीने के अंदर किसानों के खाते में मुआवजे की राशि पहुंच जाएगी।

देश भर में केजरीवाल सरकार द्वारा किसानों के हित में जल्दी लिए गए निर्णय और मुआवजे की राशि निर्धारित किए जाने को लेकर प्रशंसा की जा रही है। वहीं अन्य प्रदेशों की सरकारें फिलहाल फसल खराब होने को लेकर टाला मटोली कर रही है जबकि केजरीवाल सरकार द्वारा तत्काल किसानों के हित में निर्णय लेते हुए आज इसकी घोषणा कर दी गई है। वहीं मुख्यमंत्री ने सप्ताह भर में सर्वे करवाने और दो माह के भीतर राशि किसानों के खाते में डाल दिए जाने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000