3 फरवरी को जिला भाजपा की अति आवश्यक बैठक

Listen to this article

जनपथ टुडे,डिण्डौरी, 1 फरवरी 2022, भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष संगठन पर्व के रूप मे मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य मे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार एवं संभागीय प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु तिवारी के मार्गदर्शन मे व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे अति आवश्यक बैठक आहूत की गई है। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जबलपुर विधायक अशोक रोहाणी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

उक्त बैठक मे प्रमुख रूप से भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकजसिंह तेकाम सहित वरिष्ठजन उपस्थित रहेगें। बैठक मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण की उपस्थिति रहेगी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000