विक्षिप्त महिला अपने कपड़ो को जलाकर पका रही थी भोजन, जानकारी मिलने पर POLICE ने की मदद

Listen to this article

गर्म कपड़े और भोजन की व्यवस्था कर पुलिस ने पहुंचाया वन स्टाप सेंटर

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 16 फरवरी 2022, बुधवार की दोपहर महिला थाना के सामने सड़क किनारे एक महिला अपने की हरकतें देख लोग अचरच में पड़ गये। दरअसल महिला अजीब बर्ताब करते हुये अपने कंबल और अन्य कपड़ों को पत्थरों के बीच जलाकर खाना पकाने की जुगत कर रही थी। इस बाबद जानकारी लगने पर पुलिस ने गौर से महिला की व्यवहार की टोह ली और इस निष्कर्ष पर पहुंची कि महिला के साथ दो साल का बेटा भी है और महिला की मानसिक स्थिति नही है।

महिला और बच्चे की हालत जानकर सिटी कोतवाली प्रभारी के निर्देश पर महिला आरक्षक भगवती रावत ने मौके पर पहुँच महिला और बच्चे को भोजन,गर्म कपडे, जूते मोजे खरीद कर उपलब्ध कराये। जानकारी के अनुसार महिला मानसिक स्थिति ठीक नही है । महिला ने अपना नाम असकरी और बेटा का नाम पंकज बतलाया है। महिला पुलिस के द्वारा पूछने पर अजकरी ने अपने पति का नाम सोनू मार्को बतलाते हुये जानकारी दी कि उसका ससुराल राजेन्द्रग्राम में है।

पुलिस ने महिला की जानकारी जुटाने की कार्रवाई उपरांत मंगलवार की शाम माँ और बच्चे को वन स्टाफ सेंटर में दाखिल कर दिया है। सामाजिक सरोकार से जुड़े इस कार्य मे कोतवाली प्रभारी CK सिरामे, महिला आरक्षक भगवती रावत, महिला थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक राम कुमारी,गौरी पटेल की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000