हंसनगर में अंकुर अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम

Listen to this article

विभागीय अधिकारियों के साथ स्थानीय नागरिक भी रहे मौजूद

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 4 मार्च 2022, (प्रकाश मिश्रा) मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले भर में अंकुर अभियान के तहत पौधरोपण का कार्य सतत जारी है। अंकुर अभियान को सफल बनाने के लिए विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीयजनों के सहयोग के साथ लगातार प्रयास कर रहे हैं।

इसी कड़ी में शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे देवरा पंचायत के हंस नगर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, माँ भावतारिणी समिति एवं अन्य स्थानीयजनों द्वारा पौधरोपण का कार्य किया गया। इसमें 10 आम 10 करंज 10 अशोक 5 कटहल 5 अमरुद दस जामुन के पौधे लगाए गए। पौधरोपण की तस्वीरें अंकुर ऐप में अपलोड भी किया गया साथ ही साथ सभी उपस्थित लोगों के द्वारा पौधों की सुरक्षा करने की शपथ भी ली गई।

ये रहे मौजूद-

अंकुर अभियान के तहत संपन्न कराए गए पौधारोपण कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री शिवम सिन्हा, हंस नगर पेयजल समिति के पदाधिकारी गेंद लाल चौकसे ,राम मूरत सिंह ठाकुर, ए पी सिंह सतीश मिश्रा युवा कांग्रेस नेता डिंपल दीक्षित कीर्ति कछवाहा सहित स्थानीय महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे ।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000