अमकरिया का अवैध परिवहन करते पकड़ा ट्रक, 44 हजार रूपए जुर्माना

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 3 जून 2022, सम्भागीय उड़नदस्ता द्वारा निरीक्षण के दौरान डिंडोरी से मंडला मार्ग पर डिंडोरी में वाहन निरीक्षण करने पर एक वाहन में कृषि उपज- अमकरिया बगैर अनुज्ञा पत्र के अवैध परिवहन करते हुए पाया गया। जिसके विरूद्ध म.प्र. कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19(6) के उल्लंघन करने पर उक्त वाहन को मय कृषि उपज, मंडी समिति डिंडौरी को कार्यवाही हेतु सौंपा गया। वाहन क्र.- MP 15MB 3232, परिवहन मार्ग शहडोल से छिंदवाड़ा, कृषि उपज अमकरिया, मात्रा – 80 क्विंटल।फर्म :- अनुज्ञप्ति धारी राकेश ट्रेडिंग कंपनी शहडोल, उक्त वाहन में 50 किव. का अनुज्ञा पत्र पाया गया वाहन में कुल 130 किव. उपज लोड थी, शेष अंतर के 80 किव. पर कार्यवाही की करते हुए पांच गुना मंडी शुल्क 39000/- और समझौता शुल्क:- 5000/-कुल राशि:- 44000/- की वसूली की गई।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000