करंजिया, जनपद क्षेत्र 5 से राजू सिंह उद्दे की बड़ी जीत

Listen to this article


जनपथ टुडे, डिंडोरी, 9 जुलाई 2022, जनपद पंचायत करंजिया के जनपद क्षेत्र क्र.5 से युवा प्रत्याशी (पत्रकार) राजू सिंह उद्दे ने बड़ी जीत हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में 5 उम्मीदवार के बीच मुकाबले में राजू उद्दे को 2185 वोट मिले बाकी के उम्मीदवार सिर्फ 5 -6 सौ वोट में सिमट कर रह गये, बताया जाता है कि राजू सिंह उद्दे करीब 1600 वोट से विजय की ओर है। क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हुए पत्रकार राजू सिंह ने ग्रामीणों क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण और भ्रटाचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए आमजन कि हर संभव मदद की जिसके चलते उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला जो एक बड़ी जीत में दिखाई दे रहा है। राजू उद्दे की जीत पर जिले के पत्रकार बंधुओ ने शुभकामनाए प्रेषित की है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000