विभाष जैन जबलपुर कांग्रेस के संगठन सह प्रभारी बनें

Listen to this article

जन पथ टुडे, जबलपुर, 23 अगस्त 2022, जबलपुर नगर निगम की महापौर पद पर विजय प्राप्त करने के उपरांत कांग्रेस कमेटी में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी उत्साह और ऊर्जा को संगठनात्मक ताकत और क्षमता में बदलने के लिए प्रदेश कांग्रेस संगठन में संगठनात्मक गतिविधियों की रफ्तार बढ़ाने के लिए नरसिंहपुर जिले के कांग्रेसी नेता विभाष जैन को संगठन से प्रभारी का दायित्व सौंपा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी कर मजबूत संगठन खड़ा करने का जिम्मा विभाष जैन को दिया गया है।

गौरतलब है कि विभाष जैन एक बेहतरीन संगठक की छवि रखते हैं और कांग्रेस पार्टी को संगठित करने की पूरी क्षमता और अनुभव उनके पास है मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी के निकटतम है और काफी करीबी माने जाते हैं। विभाष जैन के ऊपर विधानसभा चुनावों में जबलपुर जिले में कांग्रेस की पताका फहराने की महती जिम्मेदारी मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से दी गई।

जैन का जबलपुर में हुआ स्वागत

इस दौरान मंगलवार को जैन का जबलपुर आगमन पर वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया और उन्हें बधाइयां दी गई।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000