सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण में डिंडोरी पुलिस, रेंज में प्रथम स्थान पर

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 20 जनवरी 23 पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सी.एम हेल्प लाईन शिकायतों की मासिक ग्रेडिंग जारी की गयी जिसमें डिण्डौरी जिला बालाघाट जोन में टाप एव मध्य प्रदेश में 5 वाँ स्थान प्राप्त किया। जारी ग्रेडिंग में डिण्डौरी जिले में पुलिस विभाग की 153 शिकायतें सन्तुष्टि पूर्वक फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करते हुये बंद कराई गयी है।

जिला पुलिस कप्तान संजय सिंह के कुशल निर्देशन मे अति. पुलिस अधीक्षक जे.एन. मरकाम के मार्गदर्शन में शिकायत प्रभारी ASI बृजेश त्रिपाठी द्वारा जिले के अन्दर प्राप्त सी एम. हेल्प लाईन की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक लेते हुऐ सम्बन्धित थाना/ चौकी प्रभारियों को तत्काल उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कराते हुये सन्तुष्टिपूर्वक शिकायतें बंद कराई जाती है। पुलिस कप्तान द्वारा स्वम् शिकायत प्रभावी कि माध्यम से फरियादियो से रूबरू होकर उनकी व्यथा सुनते हुये तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित कर संतुष्ट किया जाता है, जिसके चलते बिगत 2 वर्षो से डिण्डौसी जिला टाप 1 से लेकर टाप 5 तक अपना कब्जा कायम रखा है। डिंडोरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स.उ. नि. बृजेश त्रिपाठी द्वारा फरियादियों की समस्या को स्वतः गंभीरता पूर्वक सुनकर तत्काल निदान किया जाता है। कोई भी फरियादी निराश होकर नही जाने पाता है, जिले की सभी थाना /चौकी प्रभारियो का पूरा सहयोग प्राप्त होता है सभी थाना-चौकी प्रभारी भी इसके लिये बधाई पात्र है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000