
रम्मू, लक्खू कछवाहा को मातृ शोक, कल होगा अंतिम संस्कार
जनपथ टुडे डिंडोरी 3 फरवरी डिंडोरी नगर के प्रतिष्ठित नागरिक स्व.नत्थूलालाल कछवाहा जी की वयोवृद्ध धर्मपत्नी मोहनी बाई का लंबी बीमारी के बाद आज शाम चार बजे उनके वार्ड नं 9 में स्थित निज निवास में देहावसान हो गया।वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी। उनके पुत्र लक्ष्मण (लख्खू) ने बताया कि मां काफी दिनों से अस्वस्थ थीं जिससे उनके स्वास्थ्य में बहुत तेजी से गिरावट आती गई और आज उनका 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कल मुक्ति धाम में सुबह 11 बजे किया जाएगा। श्रीमती मोहनी बाई के निधन पर सभी शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया है और श्रृद्धांजलि अर्पित की है।



