
बजाग रैयत में स्मार्ट फिश लेआउट एवं भूमिपूजन कार्य संपन्न
संपादक प्रकाश मिश्रा 8963976785
जनपथ टुडे डिंडोरी 8 फरवरी 2026 – एसडीएम बजाग़ रामबाबू देवांगन से प्राप्त जानकारी अनुसार बजाग रैयत में स्मार्ट फिश लेआउट निर्माण एवं संबंधित विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष ने कहा कि स्मार्ट फिश लेआउट से क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ग्रामीणों की आजीविका सुदृढ़ होगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीणजन एवं हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


