
आदर्श महाविद्यालय में आयोजित हुआ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

आदर्श महाविद्यालय में आयोजित हुआ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 01 मार्च 2026 – आर्दश महाविद्यालय डिंडोरी में 28. फरवरी 2026 को प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार तेकाम की उपस्थिति में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं मां सरस्वती की पूजा कर की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.आई.सी. परणा, सहायक प्राध्यापक, वनस्पति शास्त्र, शासकीय चन्द्रविजय अग्रणी महाविद्यालय डिण्डौरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक अनूप सिंह मरावी, सहायक प्राध्यापक, वनस्पतिषास्त्र, सह संयोजक डॉ.अल्का वनस्पतिषास्त्र, सहायक प्राध्यापक एवं डॉ. रावेन्द्र साकेत, सहायक प्राध्यापक, रसायनषास्त्र, विभाग के द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न किए। डॉ.आई.सी.परणा ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर रमन प्रभाव, उसके तकनीकी क्षेत्रों में उपयोग, जैव विविधता, पादप जैव उपचार, पर्यावरण संरक्षण एवं षिक्षा में तकनीक का उपयोग आदि विषयों पर प्रकाश डाला। डॉ. दीपक कोरी द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में नवीन तकनीकों का अनुप्रयोग एवं डॉ.अल्का के द्वारा महिलाओं के तकनीकी क्षेत्रों में योगदान एवं वनस्पतिषास्त्र के क्षेत्र में नई पध्दति का इस्तेमाल के विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किये।
इस दौरान विज्ञान प्रदर्षनी का भी आयोजन किया गया। जिसके संयोजक डॉ. किरन दवण्डे, सहायक प्राध्यापक, भौतिक शास्त्र, सदस्य तरूण राठौर, भूगर्भ शास्त्र एव अशोक कुमार पटेल, गणित विभाग का सहयोग रहा। जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ चढकर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अभिषेक सिंह चंदेल, बाबूलाल कोष्टी, डॉ.एम.डी. चंदेल, डॉ. अनुपम सिंह बघेल, डॉ. कल्पना मिश्रा, डॉ. शारदा प्रसाद सिंह, डॉ. जितेन्द्र, डॉ. जगदीप दुबे, प्रषान्त तिवारी, डॉ. गोविन्द प्रसाद महले, डॉ. विपिन दुबे सहित समस्त शिक्षक गण तथा महाविद्यालयीन छात्र छात्रा उपस्थित रहे।


