
दुखद समाचार: आदिवासी समाज के मार्गदर्शक लाल बहादुर बनवासी जी का निधन
उपसंपादक मोहम्मद साहिब
जनपथ टुडे डिंडोरी 5 मई अखिल भारतीय आदिवासी कोल समाज सेवा संघ के राष्ट्रीय महासचिव, मध्य प्रदेश राज्य आदिवासी कोल महापंचायत (परगना डिंडोरी) के अध्यक्ष तथा अमर शहीद बिरसा मुंडा कोल स्मारक स्थल के संस्थापक व हम सबके मार्गदर्शक सलाहकार, लाल बहादुर बनवासी जी का लंबी बीमारी के पश्चात सोमवार, 4 मई 2026 की रात्रि 11:30 बजे उनके निज निवास डिंडोरी में निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे क्षेत्र और आदिवासी समाज में शोक की लहर व्याप्त है। समाज के प्रति उनका समर्पण और सेवा भाव सदैव अविस्मरणीय रहेगा। दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार आज मंगलवार, 5 मई 2026 को दोपहर 12:00 बजे नर्मदा तट स्थित डेम घाट, डिंडोरी में किया जावेगा। प्रकृति सत्ता माता आदि शक्ति जगत जननी जगदंबा जी से विनम्र प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।


