जनगणना कार्य में संलग्न शासकीय कर्मचारी हमारे ही अपने लोग- इनका कीजिए सहयोग 

Listen to this article

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडोरी 6 मई 2026- पूरे देश में इस समय जनगणना का कार्य जोर-शोर से जारी है। शासन के नियम और निर्देशों के तहत देश में निवासरत समस्त लोगों की समग्र जानकारी की सही-सही प्रविष्टि किए जाने की बड़ी जिम्मेदारी शासकीय कार्य में संलग्न कर्मचारियों को सौंपी गई है। शासन के द्वारा निर्देशित यह सभी कर्मचारी हमारे ही अपने समाज के परिवार के सदस्य हैं जो सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए जनगणना कार्य को संपन्न करने में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

इनका कीजिय सम्मान – पूछ लीजिए जलपान-

भारत की जनगणना वर्ष 2027 एक वृहद कार्यक्रम है जिसमें संलग्न कर्मचारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनगणना कार्य में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी एकत्रित की जा रही है। जनगणना कार्य में संलग्न शासकीय कर्मचारी जब आपके मकान परिवार की जानकारी एकत्रित करने आपके पास पहुंचे तो परिवार के सदस्य होने के नाते इनसे सम्मानजनक व्यवहार करते हुए आवश्यकता अनुसार जलपान की व्यवस्था मानवता दिखाते हुए करना सब की जिम्मेदारी बनती है।क्योंकि जनगणना कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य और उसके लिए निर्धारित समय अवधि इन सभी कर्मचारी के कार्य की अधिकता को बढ़ा देते हैं जो निर्धारित ड्यूटी समय से अधिक होता है सुबह से लेकर शाम तक अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए लगातार मेहनत करने वाले इन कर्मचारियों के लिए हमारा मानवीय दृष्टिकोण अत्यंत आवश्यक है। इनके द्वारा चाही गई जानकारी व्यक्तिगत ना होकर एक शासकीय प्रक्रिया है जिसके लिए इन्हें प्रशिक्षित किया गया है। अपील है कि इन शासकीय सेवकों के कार्य में पूरा सहयोग करते हुए उनकी लगन और मेहनत को प्रोत्साहित करें ।

जनगणना वर्ष 2027 का प्रथम चरण 1 में से 31 में तक निर्धारित किया गया है जिसमें भवनों का सूचीकरण करते हुए ऑनलाइन जानकारी वेब पोर्टल में प्रविष्टि की जाएगी । इसी क्रम में दूसरे चरण में 15 फरवरी 2027 से परिवार की जनगणना प्रारंभ होगी जिसमें जनसंख्या जनगणना का कार्य संपन्न किया जाएगा।

जनगणना वर्ष 2027 को संपन्न बनाने में शिक्षा विभाग स्थानीय नगरीय निकाय के साथ अन्य कर्मचारी को संलग्न किया गया है जिन्हें निर्धारित समय पर शत प्रतिशत भवनों एवं जनसंख्या की जनगणना कर सरकार द्वारा निर्धारित पोर्टल पर प्रविष्टि किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000