मलबे में दबने से हुई महिला की मौत- अवैध छुही खदान धसकने से हुआ हादसा- रेस्क्यू आपरेशन जारी

Listen to this article

अवैध छुही खदान धसकने से हुआ हादसा- रेस्क्यू आपरेशन जारी

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडोरी 1 जून 2026 – डिंडौरी जिले के थाना शहपुरा अंतर्गत ग्राम पडरिया कला में अवैध छुही खदान धसकने से बड़ा हादसा सामने आया है। खदान से छुही निकालने के दौरान खदान धसक गई जिसमें एक महिला की मौत की भी खबर आ रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शहपुरा तहसीलदार राम प्रसाद मार्को व पुलिस का बल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू आपरेशन जारी किया। वही ग्रामीणो को खबर मिलने के बाद पूरा गांव मदद के लिए मौके पर पहुंच गया है वही जेसीबी मशीन के द्वारा मिटटी को हटाने का कार्य जारी है।

बताया जाता है कि शहपुरा क्षेत्र में अवैध तरीके से छूही मिट्टी निकालने का काम बड़ी मात्रा में किया जाता है। फिलहाल प्रशासन का बचाव कार्य जारी है। जे सी बी मशीन की सहायता से मलबा हटाने का काम किया जा रहा वही पुलिस जांच में जुटी है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000