
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह के डिंडौरी आगमन पर भव्य स्वागत किया गया
जनपथ टुडे, डिंडौरी, 8 जुलाई 2021, प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह के सर्किट हाउस डिंडौरी आगमन पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा, एसडीएम डिंडौरी महेश मण्डलोई, जिला आपूर्ति अधिकारी आर.एम. सिंह, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग एम.एस. धुर्वे, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, नगर पंचायत डिंडौरी अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री महेश पाराशर, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, जनपद पंचायत डिंडौरी उपाध्यक्ष सुशील राय, डाॅ. सुनील जैन, अशोक अवधिया, अवधराज बिलैया, महेश धूमकेती, लक्ष्मण सिंह, श्रीमति सुशीला मार्को, श्रीमति सपना जैन, श्रीमति, श्रीमति कुंवरिया सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।