तीन को लगे 3 स्टार,SI से बने इंस्पेक्टर

Listen to this article

SI वेदराम हिनौते, अखिलेश दहिया और भूपेंद्र की पदोन्नति

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 25 मार्च 2021, जिला पुलिस बल में तैनात तीन उप निरीक्षकों को तीन सितारा पदनाम पदोन्नति प्रदान की गई है। सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर का दर्जा प्राप्त तीन अधिकारियों में दो की अन्य जिले में पदस्थापना की गई है। जबकि एक निरीक्षक की सेवाएं जिले में ही कायम रखी गई है। इस बाबत पुलिस मुख्यालय से आदेश भी जारी हो चुके हैं।

इनके नाम वेद राम हिनौते, अखिलेश दहिया और भूपेंद्र सिंह है। वेदराम हिनौती को गाड़ासरई से जबलपुर, भूपेंद्र को करंजिया से भोपाल और अखिलेश दहिया को शहपुरा से महिला सेल डिंडोरी में पदस्थ किया गया है। गौरतलब है कि तीनों पदनाम निरीक्षकों की जिले में पहचान काबिल पुलिस अधिकारियों में होती है। आमजन के साथ मित्रवत व्यवहार, सटीक विवेचना और कर्तव्य की कसौटी पर हमेशा खरा उतरने वाले तीनों निरीक्षकों की पदोन्नति पर जिले वासियों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

विदित है कि शासन स्तर पर विवेचकों और अधिकारियों की कमी को देखते हुए पुलिस विभाग में नीचे स्तर से पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करते हुए सिनियर्टी के अनुसार आरक्षकों को प्रधान आरक्षक, प्रधान आरक्षक से उप निरीक्षक, उप निरीक्षक से निरीक्षक बनाने की नीति के तहत प्रदेश भर में अदालत के निर्देश के आधीन पदनाम पदोन्नतियां की जा रही है। आगामी दिनों में TI से DSP पदनाम प्रमोशन भी तय है, जिसकी सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000
preload imagepreload image