प्रशांत मरावी बजाग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

Listen to this article

जनपथ टुडे डिंडोरी 13 फरवरी डिस्ट्रिक्ट डिंडोरी क्रिकेट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री राकेश सिहारे ने संभागीय अध्यक्ष श्री निशीथ पटेल की अनुशंसा पर बजाग क्षेत्र के राजनीति एवं खेल के मैदान पर चर्चित युवा श्री प्रशांत मरावी को बजाग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया हैं। ज्ञातव्य हो कि श्री प्रशांत मरावी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी बजाग के ब्लाक प्रमुख भी है और बेहद सक्रियता के साथ राजनीति और खेल के मैदान पर सदैव मौजूद रहते हैं। अपने मनोनयन पर आभार व्यक्त करते हुए प्रशांत मरावी ने कहा है कि बजाग ब्लॉक में क्रिकेट की छुपी हुई प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर में प्रदर्शित करने के लिए मेरी ओर से पूरी तन -मानता के साथ जवाबदारी का निर्वहन के लिए तत्पर है।उनके मनोनयन पर राकेश सिहारे ने कहा हमारे क्षेत्र में अपार संभावनाएं है एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं देखने को मिलती है हमें पूरा विश्वास है कि श्री प्रशांत मरावी बजाग सहित संपूर्ण क्षेत्र में क्रिकेट की गतिविधियों के संचालन तथा गांव गांव तक क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेगें और ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुई प्रतिभाओं के आगे आने के अवसर दिलाते रहेंगे। आने वाले समय में हमारे क्षेत्र की प्रतिभाएं राष्ट्रीय क्षितिज पर भी दिखाई देगी।

श्री प्रशांत मरावी के बजाग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने पर उनके सभी साथियों, मित्रों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000