कृषि विभाग का औचक निरीक्षण अपर कलेक्टर ने दिए निर्देश

Listen to this article

कार्यालयीन व्यवस्थाओं को सुधारने और शासकीय योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन पर दिया विशेष जोर

✍️ उपसंपादक मोहम्मद साहिबेआलम

जनपथ टुडे डिंडौरी 28 जुलाई:- अपर कलेक्टर जे.पी. यादव ने बुधवार को ‘परियोजना संचालक आत्मा’ तथा ‘किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग’ के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी कृषि उपसंचालक सुश्री अभिलाषा चौरसिया सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने कार्यालय की उपस्थिति पंजी, विभिन्न शासकीय अभिलेखों और संधारित रजिस्टरों का गहन अवलोकन करते हुए उनके रख-रखाव की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय फाइलों और रिकॉर्ड्स को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा कार्यालयीन व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को समय-पालन, कार्यप्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता और शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्यों के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कामकाज में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता जताई और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के किसानों को सभी विभागीय योजनाओं का लाभ सही समय पर और बिना किसी विलंब के मिलना सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000