पूर्व केबिनेट मंत्री मरकाम ने किया अपने क्षेत्र का भ्रमण लोगो की सुनी समस्याएं

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 15 जुलाई 2020, (गणेश शर्मा गाड़ासरई) कैबिनेट मंत्री व विधायक श्री ओमकार सिंह मरकाम ने कल अपने विधान सभा क्षेत्र के बजाग ब्लॉक अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी, सीसी रोड, रंग मंच आदि कार्यों काभूमि पूजन किया गया।

बजाग ब्लॉक के घोपतपुर, सरवाही, आमाडोंगरी, नीम टोला, बैगा ग्राम मानगढ़, दुल्लुपुर, जल्दा बोना, पिपरिया, खमरिया, ग्राम में विधायक श्री मरकाम ने आंगनवाड़ी, सड़क, मंच निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं के बारे में लोंगो के माध्यम से सुनते हुए जल्द ही समस्याओ का निराकरण किए जाने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस बजाग अध्यक्ष लोकेश पटेरिया,गाड़ासरई अध्यक्ष रमाकांत साहू,अजय साहू,पवन विश्कर्मा,सरपंच दीपचंद पुसम,शनि साहू,रिंकू साहू,जनपद सदस्य सुकरत मरावी,मुकेश यादव,ऐसे तमाम कार्यकर्ता,पदाधिकारी गढ़ उपस्थित रहे।।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000