
पंकज सिंह तेकाम रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद सदस्य मनोनीत
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 4 नवंबर 2020, नगर पंचायत डिंडोरी के अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के द्वारा कार्य परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। गौरतलब है कि सभी विश्वविद्यालयो की कार्य परिषद में सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य करने वाले गैरशासकीय व्यक्तियों को 3 वर्ष के लिए मनोनीत किया जाता है। परिषद द्वारा छात्रहित सहित विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए जाते हैं। पंकज सिंह के विश्वविद्याल की कार्य परिषद में शामिल किए जाने से जिले के छात्रों के हित में निर्णय लिए जाने में आसानी होगी, जिले के छात्रों की समस्याओं का हल अब आसान होगा। विश्वविद्यालय तक जिले के छात्रों की कठिनाइयों को श्री सिंह के माध्यम से रखा जा सकेगा। पंकज तेकाम के साथ ही यह मनोनयन जिले के लिए उपलब्धि है।
इस अवसर पर वार्ड क्रमांक -6 के पार्षद पुरुषोत्तम विश्वकर्मा ने जनपद टुडे को जानकारी देते हुए इस नियुक्ति को जिले की उपलब्धि बताया है साथ ही श्री तेकाम को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।