भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक कल

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 5 अगस्त 2022, आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के तहत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को 9 से 15 अगस्त तक चलाने का आह्वान किया है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, संगठन महामंत्री के निर्देशानुसार, संभागीय संगठन मंत्री व जिला संगठन प्रभारीके मार्गदर्शन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय डिण्डोरी में अति महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 6 अगस्त 2022 को समय दोपहर 01 बजे से आयोजित की गई है।

उक्त बैठक में वरिष्ठजन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, तिरंगा अभियान की मंडल टोली, मोर्चा जिलाध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठ जिला संयोजक व सह- संयोजक एवं भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधिगण सादर आमंत्रित है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000
preload imagepreload image