कर्नाटक चुनाव चुनाव से बढ़ा कांग्रेस नेत्री चंद्रकला का कद

Listen to this article

चित्रदुर्गा जिले की छह सीटों पर भाजपा काबिज थी, 6 में से 5 पर जीती कांग्रेस

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 14 मई 2023, विगत दिनों संपन्न हुए कर्नाटक विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस ने अपनी शानदार वापसी दर्ज कराते हुए ना केवल प्रचंड बहुमत हासिल कर सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल किया। वही 38 सालों से चले आ रहे गठबंधन की प्रदेशिक राजनीति पर विराम भी लगाया। कांग्रेस की इस चुनाव में डिंडोरी जिले की कद्दावर कांग्रेस नेता महिला नेत्री मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी महिला विभाग की महासचिव श्रीमती चंद्रकला परस्ते का भी कद ऊंचा हुआ है।
ज्ञातव्य है उन्हें कर्नाटक चुनावों में भाजपा का गढ़ माने जाने वाले चित्रदुर्गा जिले का प्रभारी बनाया गया था जहां भी लंबे समय तक डेरा डाले रही और डोर टू डोर कैंपेन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए वातावरण तैयार किया। चुनाव परिणाम आने पर चित्रदुर्गा जिले में कांग्रेस का परचम लहराया जहां पहले सभी छह सीटों पर भाजपा काबिज थी वहां 6 में से 5 सीटों पर कांग्रेस ने विजय प्राप्त की, ऐसा परिणाम लाने में चंद्रकला ने उल्लेखनीय योगदान देकर पार्टी आलाकमान के विश्वास को सही साबित किया और भरोसे पर खरी उतरी। जमीनी राजनीति की गहरी समझ रखने वाली श्रीमती चंद्रकला परस्ते एक आक्रामक जुझारू नेता के तौर पर पूरे क्षेत्र में पहचानी जाती हैं और उनकी प्रतिभा और छवि का देखते हुए पार्टी आलाकमान ने उन्हें कर्नाटक का प्रभारी नियुक्त किया था।
श्रीमती चंद्रकला परस्ते पूर्व में जिले के शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भारी अंतर से जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं और कार्यकर्ताओं में उनकी गहरी पैठ है। कर्नाटक के चुनाव परिणाम से जहां एक ओर चंद्रकला के राजनीतिक कद में इजाफा किया है वही स्थानीय राजनीति में फिर से एक बार फिर उहापोह की स्थिति बन गई है। क्योंकि पिछले कुछ समय से उन्हें स्थानीय कार्य संगठन द्वारा तवज्जो न देते हुए हाशिए पर रखने का प्रयास लगातार किया जाता रहा है और अब उनकी शानदार सफलता के बाद उन्हें नजरअंदाज करना संभव नहीं होगा और कांग्रेस को उनकी प्रतिभा छवि और ऊर्जा का उपयोग निश्चित रूप से आने वाले विधानसभा के चुनावों में करना पड़ेगा।गौरतलब है कि चन्द्रकला परस्ते तेज तर्रार महिला नेत्री के रूप में अपनी पहचान रखती है। शहपुरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर विकासखंड में जबरदस्त जनाधार रखने वाली चन्द्रकला परस्ते को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। जिले की इकलौती आदिवासी महिला नेत्री के साथ साथ प्रदेश कांग्रेस में भी मजबूत पकड़ रखने वाली युवा आदिवासी महिला नेत्री है जिनके पास समर्थित कार्यकर्ताओं की लंबी फौज भी है। भोपाल से दिल्ली तक लगातार सक्रिय रहने वाली चन्द्रकला परस्ते ने कर्नाटक चुनाव में पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को जिस बखूबी से निभाया है उसके बाद ये संकेत भी देखे जा रहे है कि पार्टी उन्हें नई भूमिका में आजमा सकती है।
चंद्रकला की सफलता पर उनके सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं और बधाई दी

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000