मनरेगा से लोगों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध हो रहा है: वित्तीय सलाहकार ग्रामीण विकास

Listen to this article



मनरेगा के नवीन कार्य प्रारंभ किये जाएं जिससे रोजगार उपलब्ध होता रहे: संचालक मनरेगा परिषद

वित्तीय सलाहकार ग्रामीण विकास एवं संचालक मनरेगा परिषद ने मनरेगा के कार्यों का किया निरीक्षण

जनपथ टुडे, डिंडौरी, 29 जनवरी 2021, वित्तीय सलाहकार ग्रामीण विकास भारत सरकार श्रीमति कल्याणी मिश्रा एवं संचालक मनरेगा परिषद म.प्र. शासन श्रीमति निवेदिता पाण्डेय ने गुरूवार को ग्राम पंचायत मनेरी जनपद पंचायत मेहंदवानी में भूमि सुधार एवं मेढ बंधान के अंतर्गत किये जा रहे भूमि सुधार के कार्याें का निरीक्षण किया। ग्राम मनेरी में भूमिसुधार एवं मेढबंधान के लिए किसानों की भूमि को उपजाऊ बनाने की कार्ययोजना बनाई गई है, इससे किसानों को लाभ होगा। भूमि सुधार से भूमि उपजाऊ बनेगी और फसलों की पैदावार बढेगी। वित्तीय सलाहकार ग्रामीण विकास एवं संचालक मनरेगा परिषद ने ग्राम पिपरिया में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को मनरेगा की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मनरेगा से लोगो को गांव में ही रोजगार उपलब्ध हो रहा है। पलायन की समस्या समाप्त हो रही है। ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत नवीन कार्य प्रारंभ किये जा रहे हैं, इससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है।

वित्तीय सलाहकार ग्रामीण विकास एवं संचालक मनरेगा परिषद ने ग्राम पंचायत मनेरी में कंटूर ट्रंच के निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया। कंटूर ट्रंच का निर्माण होने से वर्षा का जल भूमिगत होगा, इससे भू-जल स्तर बढेगा। जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी ने बताया कि कंटूर ट्रंच स्थल पर वृक्षारोपण भी किया जायेगा, जिससे जल का संरक्षण हो सके। वित्तीय सलाहकार ग्रामीण विकास एवं संचालक मनरेगा परिषद ने ग्राम पंचायत पिपरिया के हितग्राही श्री बिहारी के खेत में 2 लाख 30 हजार की लागत से बने कपिल धारा कूप निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

वित्तीय सलाहकार ग्रामीण विकास एवं संचालक मनरेगा परिषद ने ग्राम सिलठार के करंघवाही पहाड़ी पर कंटूर ट्रंच के निर्माण कार्याें का अवलोकन किया। ग्राम सिलठार में 11 लाख 61 हजार की लागत से 2 हेक्टेयर क्षेत्र में कंटूर ट्रंच का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर मनरेगा के कार्याें में लगे मजदूरों के जाॅब कार्डों का भी अवलोकन किया। वित्तीय सलाहकार ग्रामीण विकास भारत सरकार ने इसके बाद ग्राम सिलठार में बगबूढी नाला में 14 लाख 99 हजार की लागत से बने नवीन तालाब निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि नवीन तालाब निर्माण में मत्स्य पालन को बढावा दिया जाए। मत्स्य पालन के लिए महिलाओ को भी प्र शिक्षण देकर जोडा जाए, जिससे उनके लिए रोजगार उपलब्ध हो सके। उन्होंने इसी प्रकार से सार्वजनिक कूप का भी निरीक्षण किया।

वित्तीय सलाहकार ग्रामीण विकास एवं संचालक मनरेगा परिषद ने ग्राम कथरिया ग्राम पंचायत पिपरिया जनपद बजाग में तेजस्विनी विकास वाहिनी द्वारा मशरूम की खेती का अवलोकन किया। जिला प्रबंधक तेजस्विनी विकास वाहिनी श्री यशवंत सोनवानी ने बताया कि ग्राम कथरिया की महिलाओं को मशरूम की खेती के बारे में प्र शिक्षण दिया गया है। महिलाएं मशरूम की खेती कर मुनाफा कमा रही हैं। वित्तीय सलाहकार ग्रामीण विकास एवं संचालक मनरेगा परिषद ने इसके बाद ग्राम बौना मुख्यमार्ग से गाडासरई मुख्यमार्ग तक 3 लाख 35 हजार की लागत से जाम के पौधों के वृक्षारोपण का अवलोकन किया। हितग्राही श्री सोनसाय के खेत में 89 हजार 719 रूपए की लागत से किये गए भूमि सुधार एवं मेढ बंधान के कार्याें का निरीक्षण किया। उन्होंने सोनसाय के खेत में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिससे वह अपने खेत में कोदो-कुटकी, गेहूं, चना का उत्पादन कर सके।

वित्तीय सलाहकार ग्रामीण विकास एवं संचालक मनरेगा परिषद ने इसके बाद ग्राम बौना में हितग्राही श्री लक्ष्मण सिंह के घर वर्मी कंपोस्ट टांका, कपिल धारा कूप निर्माण, हितग्राही श्रीमति माही बाई के मुर्गी पालन शेड तथा हितग्राही श्री रेतू के बकरी पालन शेड का अवलोकन किया। उन्होंने इसी प्रकार से मंधार नाला में 14 लाख 98 हजार की लागत से बने चैक डेम निर्माण कार्य का अवलोकन किया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री रत्नाकर झा, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेहंदवानी श्री गणेश पाण्डेय, जनपद पंचायत बजाग श्रीमति स्वाति सिंह, कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री बघेल सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000