
नवनियुक्त भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष का डिण्डौरी आगमन
कलसिंह भांवर ने कार्यकर्ताओ से लिया परिचय
जनपथ टुडे, डिण्डौरी, 15 फरवरी 2021,भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भांवर का आगमन हुआ। जिसमे सभी पदाधिकारियों के द्वारा ढोल-बाजे के साथ आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। परिचय बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश धुर्वे, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, राजेन्द्र पाठक, नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, पूर्व विधायक डी.सी. उरैती, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इन्द्रावती धुर्वे, अमोल सिंह मरकाम मंचासीन रहें।
बैठक को सबोंधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष कल सिंह भांवर ने सभी पदाधिकारियो का परिचय प्राप्त कर कहा कि मैं डिण्डौरी की भौगोलिक स्थिति व देव दुर्लभ कार्यकर्ताओ के दर्शन करने आया हूॅ। आगे अपने संबोधन मे कहा कि दूसरे आदिवासी संगठनो को समाज से कोई मतलब नही है, ये सिर्फ समाज को तोड़ने एवं अराजकता फैलाने का काम करते है, जिसमे उन्हे विदेशी फंडिग की जाती है। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य मॉ भारती को परम वैभव पर ले जाना है भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए हम सभी देशवासी अग्रसर है। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओ को बूथ स्तर तक जाकर मोर्चा को सशक्त बनाना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने अपने उद्वोधन मे भाजपा की संगठन की रीति नीति की जानकारी देकर शुरूआत की और कहा कि हम अनुसूचित जनजाति मोर्चा को सशक्त बनाने के लिए हम सभी का निरंतर सहयोग रहेगा हमारी पार्टी मे बहुत से नेतृत्वकर्ता मौजूद है जो कि जनप्रतिनिधि के रूप मे जनता की सेवा करने में सक्षम है। हमे नये लोगों को अनुसूचित जनजाति मोर्चा मे जोड़ने के लिए मतदान केन्द्रों मे समिति गठित करने की आवश्यकता है जिससे पार्टी का जनाधार बढ़ सकें ।
बैठक को जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश धुर्वे ने संबोधित ने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओ को इस बार कमरकस के बूथ स्तर तक उतरना है जिससे पार्टी के पक्ष मे मतदान हो सके और हम पार्टी को दोनो विधानसभा मे जीत दिला सकें। बैठक को जिला महामंत्री जयसिंह मरावी एवं पूर्व विधायक डी.सी. उरैती ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन अजजा मोर्चा के उजियार सिंह धुर्वे एवं अभार महेश धूमकेती ने व्यक्त किया।