
उप संचालक कृषि ने आंगनबाडी केन्द्र खैरदा रैयत को गोद लिया
जनपथ टुडे, डिंडौरी, 28 फरवरी 2022, उप संचालक कृषि अष्विनी झारिया ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “एडोप्ट एन आंगनबाडी” कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाडी केन्द्र खैरदा रैयत, विकासखण्ड अमरपुर को गोद लिया है। उप संचालक के द्वारा आंगनबाडी केन्द्र के लिए टेबल कुर्सी उपलब्ध कराई गई है। आंगनबाडी केन्द्र में पोषण वाटिका हेतु फलदार पौधे प्रदान कियेे गए।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी त्रिलोक सिंह भवेदी, शिक्षक हरीदीन, राजकुमार ठाकुर, डी.एल. धुर्वे, श्रीमती लीलावती परस्ते सहित आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहायिका मौजूद थीं।
समाचार क