
भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 4 दिसंबर 2021, भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडोरी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अंतिम दिवस के प्रथम सत्र में अध्यक्ष डॉ. सुनील जैन एवं वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद संपतिया उइके ने पिछले 7 वर्षों में हुए अंत्योदयी पहल हुई इसके बारे में बताया।
द्वितीय सत्र में अध्यक्ष बबलू गुप्ता एवं वक्ता के रूप में बृजेंद्र सिंह कोकड़िया ने हमारा विचार हमारा परिवार विषय पर सब को संबोधित किया एवं जनसंघ से लेकर जनता पार्टी की विचारधाराओं के बारे में बताया।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के संगठन महामंत्री सुभाष भगत ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं भाजपा की रीति नीति से अवगत कराया।
अंतिम सत्र में सत्र की अध्यक्षता गोपाल दास एवं वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने 2014 के बाद आया युगान्तकारी परिवर्तन (पैराडाइम शिप्ट) के विषय पर प्रशिक्षण दिया। इससे पहले पार्टी की क्या स्थिति थी जनसंघ से लेकर भाजपा के आज तक के इतिहास के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी गिरीश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, अवध राज बिलैया, जय सिंह मरावी, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, राजेन्द्र पाठक, सुरेंद्र दुबे, पूर्व विधायक डी.सी. उरैती, के.के. सोनी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश के महामंत्री पंकज सिंह तेकाम जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाअध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती, महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष नरवरिया मरकाम,
सहित सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।