नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का हुआ स्वागत समारोह संपन्न

Listen to this article

प्रदेशमंत्री विधायक श्रीमति मनीषा सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न

जनपथ टुडे, डिण्डौरी, 30 जून 2021,भाजपा कार्यालय डिण्डौरी मे नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री, स्वास्थ्य स्वयं सेवक टीम सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा प्रदेशमंत्री व जिला संगठन प्रभारी विधायक श्रीमति मनीषा सिंह, ं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश चंद जैन, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र पाठक, नगर परिषद अध्यक्ष जिलामहामंत्री पंकज सिंह तेकाम, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सोनी मंचासीन रहे। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि जिला प्रभारी एवं विधायक श्रीमति मनीषा सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री शिवराज जी ने कोविड महामारी के समय मे चुनौतीपूर्ण कार्य किया है। 15 माह कांग्रेस की सरकार रही लेकिन उन्होने ट्रांसफर उद्योग के अलावा कोई ऐसे जनहितैषी कार्य नही किये। कोविड के शुरूआत में ही मध्यप्रदेश में हमारी भाजपा की सरकार बनी और शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की कमान सम्हाली और कोरोना महामारी से लड़ने हेतु हर तरह से सफलतम प्रयास के साथ ही ऑक्सीजन प्लांट, वैक्सीनेशन, टेस्टिंग सहित स्वास्थ्य सुविधाओं की चिंता की। शिवराज जी के नेतृत्व में आज मध्यप्रदेश का न कोविड टीकाकरण अभियान में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो चुका है। 1 से 3 जुलाई तक टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है, जिसके लिए समिति बनाने का कार्य कर लिया गया है। उन्होने भाजपा डिण्डौरी संगठन के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाई देते हुए डिण्डौरी जिले का संगठनात्मक सम्पूर्ण वृत रखा। उन्होनें सेवा ही संगठन-2 के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया। उन्होनें नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि यह जिले की मुख्य टीम है, हमें ईमानदारी व निष्ठा के साथ मिलजुलकर बूथ स्तर तक संगठन की ताकत को बढ़ाना है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि मनीषा सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रेषित की। बैठक का सफलतम संचालन नवनियुक्त जिलामहामंत्री एवं नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम एवं आभार जिला सह-मीडिया प्रभारी पूर्व जनपद अध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती ने किया।

बैठक मे पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाशचंद जैन, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, राजेन्द्र पाठक, पूर्व विधायक डी.सी. उरैती, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सोनी, मनोहर ठाकुर, सुशीला मार्को, इन्द्रावती धुर्वे, महेश सिंह पाराशर, प्रीतम मरावी, जिला कोषाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिलामंत्री मनका वनवासी, सपना जैन, कीर्ति गुप्ता, अनुराग गुप्ता, अंजू साहू, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, सहमीडिया प्रभारी राजेश्वर साहू, आईटी सहमीडिया प्रभारी अरविंद तिवारी, टीकाराम झारिया, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, कृष्णकुमार मिश्रा, सुशील राय, हेमसिंह राजपूत, अश्वनी चौरसिया, राजकुमार मोंगरे, घनश्याम कछवाहा, हरीश साहू, ओमप्रकाश साहू, सुरेन्द्र साहू, अनिल साहू, डॉ. ओमकार चंदेल, लोकमणी पाराशर, विनोद कुमार साहू, अजय साहू, सुशील साहू, चन्द्रशेखर नायक, मदन परस्ते, घनश्याम साहू, जयसिंह सरैया, भारत राजपूत, प्रमोद साहू, ब्रजमोहन परस्ते, जगदीश धुर्वे, भरत पट्टा, रामानुज राव, गजेन्द्र ठाकुर, सुदामा बर्मन, गुलाब भवेदी, डॉ. अरविंद रजक, डॉ. साजिद पठान, डॉ. विकास गोलदार, डॉ. रामाधार पटैल, राजेन्द्र तंतवाय, अविनाश छावड़ा, आशीष सोनी, हर्षवर्धन कटारे, राकेश परस्ते, देवेन्द्र पाण्डे, वंदना मानिकपुरी, वर्षा कुशराम, रमा मरावी, अनीता अरोरा, रमेशचंद राठौर, गामू सिंह परमार, काशी जयसवाल, नितिन शुक्ला, राजेश कुमार यादव, पवन सांण्डया, प्रेमसिंह परस्ते, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, सुजीत श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमार यादव, सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000
preload imagepreload image