
भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष संजय जंघेला सहित 16 को वन्य प्राणियों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया
तेंदूए की 4 खाल और पैंगोलिन की 20 KG स्केलस बरामद
तस्करी के आरोप में भाजपा नेता सहित 18 आरोपी गिरफ्तार
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और युवा नेता संजय जंघेला तस्करी में शामिल
तस्करी के आरोप में भाजपा नेता सहित 18 आरोपी गिरफ्तार ,2 कार भी जप्त
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 15 फरवरी 2021, जिले में वन्य प्राणियों के शिकार, तस्करी और जंगली जानवरों के अंगों के व्यपार की गुप्त सूचना के मद्देनजर स्टेट टाइगर स्ट्राइक फ़ोर्स और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बीती रात छापेमार करवाई कर 4 तेंदुए की खाल सहित 20 किलो ग्राम पेंगोलिन की स्केल्स जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
मामले में संरक्षित वन्य जीवों के शिकार और तस्करी के आरोप में वन विभाग के राज्य-स्तरीय टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने 1 भाजपा नेता सहित 16 लोगो को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। वन्य जीव अंगों के परिवहन में शामिल 1 Swift DEZIRE और 1 ALTO कार को भी जप्त किया है। आरोपियों की निशानदेही पर ही बरामदगी को अंजाम दिया गया है। गौरतलब है कि STF द्वारा कटनी, जबलपुर और डिण्डोरी जिले में व्यापक कार्रवाई कर जंगली जानवरों के शिकार, उनके अंगों की तस्करी और पैंगोलिन के स्केल के व्यापार का पर्दाफाश किया है।
मामले पर उप वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) रजनीश कुमार सिंह के अनुसार गिरफ्त में आये आरोपियों से 20 किलो पैंगोलिन स्केल और 4 मृत तेंदुओं की खाल बरामद की गई है। सभी आरोपियो पर तेंदुओं के अंगों को तंत्र विद्या के लिए विक्रय करने की बात का भी खुलासा हुआ है। जबलपुर STF की करवाई में बतौर आरोपी अमरपुर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय जंघेला, कियोस्क संचालक कमल यादव और गेंदा सिंह गोंड करार दिया गया है। आरोपियों में डिंडोरी के 8, उमरिया के 4 जबलपुर के 2 और कटनी के 2 लोग शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत कायमी कर गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक STF सभी आरोपियों से पूछताछ के आधार पर करवाई का दायरा बढ़ा सकती है।