भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिण्डौरी, 28 दिसंबर 2021, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने काफिले के साथ माॅ नर्मदा तट जोगीटिकारिया पहुॅचकर माॅ नर्मदा तट पर दर्शन पूजन अर्चन कर रैली की शुरूआत की काफिला आगे बढते हुए हुण्डई एंजेसी पहुॅचा जहाॅ युवामोर्चा के प्रवीण शर्मा एवं अन्य सहयोगियो ने उनका स्वागत किया। काॅलेज तिराहे पर शिवम चौहान के द्वारा, पुराना नाका पर भागीरथ उरैती एवं सहयोगियों के द्वारा उनका स्वागत किया गया।

युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश का काफिला आगे बढते हुए जैन स्वास्थ्य केन्द्र के सामने पहुॅचा जहाॅ पर पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. सुनील जैन एवं भाजपा समर्पित कार्यकताओं ने स्वागत किया गया। रैली के दौरान तेज आंधी वर्षा होने पर भी युवाओं का उत्साह कम नही हुआ और युवामोर्चा जिलाध्यक्ष का स्वागत बड़े ही उत्साह एवं गर्मजोशी के साथ जगह जगह पर युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों के साथ आगे बढता गया। वहीं वींरागना रानी अवंती बाई चौक में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का स्वागत केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने शाॅल श्रीफल भेट कर भव्य स्वागत किया। स्वागत का क्रम आगे बढते हुए दीनदयाल मार्केट मे पहुॅचा जहाॅ पर जिला मंत्री सपना जैन, नितिन वैश्य, चंचल अग्रवाल, स्वपनिल छैतीजा, सहित युवा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। इंदिरा मार्केट में भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार बिलैया के द्वारा स्वागत किया गया। वही भारत माता चौक मे राजेन्द्र परमार, मोन्टू दुबे, तोषी श्रीवास्तव, कान्हा शर्मा, नितिन वैश्य, अनुराग नामदेव, पीताम्बर पाराशर, कुशलराज बिलैया, शान्तनु पाठक, मनी सैनी, अभिषेक मिश्रा, सहित युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा मंच बनाकर फुलों की वर्षा करते हुए जोरदार स्वागत किया गया। सब्जी मंडी के सामने प्रमथ चौरसिया, शिवांशु मिश्रा, खालिद रजा खान के द्वारा पुष्पवर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया। भव्य काफिला आगे बढ़ते हुए ढ़ोल बाजे के साथ माॅ जगदम्बा मंदिर पहुॅचा जहाॅ पर नवनियुक्त युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने माता के दरबार मे माथा टेंककर पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात् स्वागत काफिला भाजपा कार्यालय पहुॅचा।

भाजपा कार्यालय मे केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने सभी नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति नरवदिया मरकाम, अजा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख नवाब मंसूरी का शाॅल श्रीफल भेंट कर उनका स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शाॅल श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया साथ ही भाजपा के सभी पदाधिकारियो ने क्रमशः उनका स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सभी मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाओं देते हुए बधाई प्रेषित की एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को पार्टी के रीति नीति एवं अपने मोर्चा को सशक्त करने को कहा।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने कहा कि जिस प्रकार से जगह जगह युवा पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया है मैं उनका आभारी हूॅ। साथ ही मुझ जैसे छोटे से छोटे कार्यकर्ता की पहचान भाजपा जिला एवं प्रदेश नेतृत्व ने की है और यह भाजपा में ही संभव है। मैं जिला एवं प्रदेश नेतृत्व का आभारी हूॅ हम सब भाजपा संगठन के कार्यकर्ता है। भाजपा संगठन मे सभी एक समान है। हमे गर्व है कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है।

इस दौरान मंचासीन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाशचंद जैन, डाॅ. सनील जैन, जिला महामंत्री अवधराज बिलैया, पूर्व विधायक डी.सी.उरैती, पूर्व जिलामहामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र पाठक, जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, इन्द्रावती धुर्वे, महेश पाराशर, मनोहर सिंह ठाकुर, प्रीतम मरावी, जिला मंत्री सपना जैन, राजेन्द्र दुबे, मनका वनवासी, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या मे पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000