भ्रष्टाचार के आरोपी सहायक संचालक एचबीसी सस्पेंड

Listen to this article



जनपथ टुडे, 30 जनवरी 2021 भोपाल लोकायुक्त पुलिस द्वारा छापामार कार्यवाही में गिरफ्तार किए गए भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारी एचबी सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। लोकायुक्त पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने श्री सिंह को स्कॉलरशिप जारी करने के बदले एक छात्र के पिता से 25000 डॉलर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। श्री सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छात्रवृत्ति (ओवरसीज स्कॉलरशिप) लंबित रखने पर पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग भोपाल के सहायक संचालक एचबी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अवधि में इनका मुख्यालय संभागीय उपायुक्त, आदिवासी तथा अनुसूचित जाति विकास नर्मदापुरम संभाग होशंगाबाद रहेगा। आयुक्त आदिवासी विकास ने निलंबन आदेश जारी किया।

सहायक संचालक एचबी सिंह द्वारा छात्र हेमंत पाटीदार को ओवरसीज स्कॉलरशिप को अनावश्यक रूप से लंबित रखा गया। इस संबंध में छात्र के पिता श्री वल्लभ पाटीदार मोहगांव, धार द्वारा की गई शिकायत पर लोकायुक्त द्वारा भी कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000