28 व 29 अक्टूबर को होने वाली कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की हड़ताल स्थगित

Listen to this article

उप चुनाव के चलते हुआ फैसला, 22 को प्रदेशभर में सौंपा जाएगा ज्ञापन

 

जनपथ टुडे, भोपाल, 19 अक्टूबर 2021, DA और प्रमोशन को लेकर आंदोलन कर रहे प्रदेश कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा की 28 व 29 अक्टूबर को होने वाली हड़ताल स्थगित हो गई है। प्रदेश में हो रहे उप चुनावों के चलते कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया है। 22 अक्टूबर को प्रदेशभर में कर्मचारी संगठन प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे और फिर नवम्बर में भोपाल में प्रदेश स्तरीय धरना और आमसभा की जावेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आंदोलन चार चरणों में किया जाना था जिसमें 8 अक्टूबर को दो चरण पूरे हो चुके है। 22 को तीसरा चरण और 28 -29 अक्टूबर को चौथा चरण होना था। प्रस्तावित चौथे चरण को फिलहाल कर्मचारी संगठनों ने स्थगित कर दिया है।

संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि विधानसभा और लोकसभा उप चुनावों के कारण 11 जिलों में आंदोलन प्रभावित होंगे जिसके कारण आंदोलन भी प्रभावित होगा। जिस पर सभी संगठनों से चर्चा की गई और 22 अक्टूबर को ज्ञापन सौंपे जाने का निर्णय लिया गया है। अनिश्चित कालीन हड़ताल को स्थगित करते हुए 21 नवम्बर को प्रांत व्यापी धरना प्रदर्शन रैली व आमसभा भोपाल में की जावेगी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000