
दुर्गेश कुमार के परिवार को सहायता राशि देने घर पहुंची नगर परिषद अध्यक्ष
दुखी परिवार की मिली आर्थिक सहायता
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 23 अक्टूबर 2022, नव निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस वार्ड क्रमांक -7 निवासी दुर्गेश कुमार, उम्र 29 वर्ष की असमय मृत्यु हो जाने पर शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना अन्तर्गत राशि ₹5000 अंत्येष्टि सहायता नगद प्रदान की। अध्यक्ष महोदया के द्वारा मृतक की पत्नी को उक्त सहायता राशि प्रदान की गई तथा शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों को ढाढस बांधते हुए नगर परिषद की ओर से हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस जी के साथ वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद श्रीमती लक्ष्मी वैश्य, वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद महेंद्र कुमार दहिया उपस्थिति रहे।