
सक्का के पास हुई सड़क दुघर्टना, घायलों को जिला अस्पताल लाया गया
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 24 फरवरी सक्का जुनवानी रोड में दो मोटर सायकिल सवार आपस में भिड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहलवान सिंह पिता गुमान सिंह के पैर में फैक्चर है वहीं गल्लो बाई पति धन्नू सिंह 35 वर्ष, धन्नू सिंह पिता लमुआ सिंह 40 वर्ष निवासी खुरपार को हल्की चोटे आई है।
–
घटना की खबर पर डायल 100 द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दूसरा बाइक चालक नशे की हालत में था जिसकी एमएलसी की जा रही है।
.
.
घटना लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। लापरवाहीपूर्वक नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने के चलते दुघर्टना होना बताया जा रहा है।