
राज्यपाल लाल जी टंडन नहीं रहे
जनपथ टुडे, 21 जुलाई 2020, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में विगत 11 जून से भर्ती प्रदेश के राज्यपाल श्री लाल जी टंडन ने आज सुबह 5 बजे अंतिम सांस ली।
उल्लेखनीय है कि अवकाश पर उत्तर प्रदेश गए राज्यपाल का अचानक स्वास्थ खराब होने पर उन्हें मेदांता में उपचार हेतु भर्ती किया गया था, शुरू से ही उनकी स्थिति नाजुक थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उन्हें यूरिन इंफेक्शन था जिसके चलते किडनी के प्रभावित होने और उपचार के उपरांत सुधार नहीं हो पाया। 85 वर्षीय लाल जी टंडन अटल सरकार और इस दौर में उप्र के सर्वाधिक सक्रिय नेता रहे है और लगातार पार्टी के लिए काम करते रहे। लाल जी टंडन उस समय से भाजपा का झंडा उठाने वाले नेता रहे जब भाजपा राजनैतिक संघर्ष के दौर में थी। आज शाम लखनऊ के गोमती घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।