अनुभूति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Listen to this article

देव सिंह भारती


जनपथ टुडे, अमरपुर, डिंडौरी, 10 फरवरी 2022, वन परिक्षेत्र कार्यालय अमरपुर द्वारा ग्राम झरना घुघरी अतंर्गत वन क्षेत्र घोड़ाखुरी ऐतिहासिक स्थान पर अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां रानी अवंती बाई उत्कृष्ट विद्यालय अमरपुर के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।

सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजन उपरांत सभी छात्रों को कैप मास्क किट उपलब्ध कराया गया। लगभग 120 छात्र-छात्राओं को चार ग्रुप में विभक्त कर दो टोली बनाकर वन क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मास्टर ट्रेनर शशि भूषण सिंह बघेल द्वारा जंगली जानवरों के स्वभाव एवं पर्यावरण के सहयोग पेड़ पौधों की ग्रोथ प्रकाश संश्लेषण के बारे में विस्तारपूर्वक बतलाया गया।

वहीं पर सौरव शर्मा वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा जंगल में लगे पेड़ों की उम्र का आंकलन करना उनकी औषधि गुणों की जानकारी दी गई। भृमण से लौटकर पंडाल में भोजन व्यवस्था उपरांत अतिथियों का संबोधन हुआ। जिसमें महेंद्र ठाकुर द्वारा कहा गया कि सभी पेड़ पौधों में औषधि गुण पाए जाते हैं। भले अपने को जानकारी नहीं होती हैं और उससे निकलने वाली वायु भी औषधि युक्त होती हैं। इसी वजह से वनांचल में बीमारियां कम होती हैं। इसी वजह से इस क्षेत्र में कोविड-19 का प्रभाव देखने को नहीं मिला ठाकुर द्वारा सभी छात्रों से अपील की गई कि अपने अपने जन्मदिन में एक पौधा रोपड़ जरूर करें। साथ ही उसकी पूरे बर्ष भर सुरक्षा भी करें। छात्रों को प्रभारी प्राचार्य जी एस ठाकुर, गंगा सिंह मरकाम, पूर्व सरपंच छत्तर सिंह ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000