बी. एस. डब्लू. स्नातक परीक्षा में अनुराधा ठाकुर ने 81.3 प्रतिशत अंक अर्जित किए

Listen to this article

देव सिंह भारती

जनपथ टुडे, डिंडौरी, 2 जुलाई 2021, महात्मा गाँधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2019-20 का बी. एस. डब्लू. स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें अध्ययन केन्द्र शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय अमरपुर जिला डिंडौरी की छात्रा कुमारी अनुराधा ठाकुर /पिता गुलाब सिंह ठाकुर ने 81.3 प्रतिशत अंक अर्जित कर डिंडौरी जिले का नाम रोशन किया। इस सफलता का श्रेय इन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य संदीप सिंह, प्रोफेसर सचिन तिवारी, जन अभियान समन्वयक अमर लाल धुर्वे एवं अपने माता पिता को दिया।

ज्ञात हो कि अनुराधा ठाकुर रानी अवंती बाई शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय अमरपुर के प्रभारी प्राचार्य जी. एस. ठाकुर की पुत्री हैं। छात्रा की इस उपलब्धि पर महेंद्र ठाकुर जिलाध्यक्ष लोधी क्षत्रिय महासभा डिंडौरी ने भी ढेर सारी बधाईयाँ दी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000