
बजाग : साहू समाज जनजागृति रथ यात्रा भव्य स्वागत
आगामी 19 मार्च 2023 को भोपाल के जम्मुरी मैदान पर विशाल सम्मेलन का होगा आयोजन
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 23 मई 2022, बजाग नगर में साहू समाज जनजागृति रथ यात्रा पहुंची जहां पर नगर के वरिष्ठ जन एवं माताएं बहनों ने शामिल हो कर जोरदार स्वागत किया गया।
दरअसल मध्यप्रदेश के 52 जिलों में रथ यात्रा निकाली जा रही है।
गांव गांव पहुंच रही है यात्रा
आगामी 19 मार्च 2023 को भोपाल के जम्मुरी मैदान में साहू समाज के द्वारा विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। जहां पर भारी संख्या में साहू समाज के लोग पहुंचने की अपील की जा रही है। रथ यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रवि करण साहू जिला अध्यक्ष दुर्गेश साहू प्रदेश संगठन मंत्री बद्री प्रसाद साहू, मुरारी लाल साहू , संतोष साहू, नारायण प्रसाद साहू , अशोक साहू , ओमप्रकाश साहू, रमाकांत साहू प्रमोद साहू , राजेश साहू, ललन साहू, दीपक साहू, राजेश नायक महिला अध्यक्ष संतोषी साहू एवं ग्राम के समस्त साहू समाज एकत्रित हुए।