
मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज तेकाम का भोपाल कार्यालय में हुआ स्वागत
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 17 अगस्त 2021, भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज तेकाम की नियुक्त होने उपरांत भोपाल प्रदेश कार्यालय पहली बार पहुंचने पर सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
प्रदेश महामंत्री पंकज तेकाम ने प्रदेश कार्यालय में सभी वरिष्ठ जनों से शुभकामनाओं सहित आशीर्वाद प्राप्त किया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों के परिचय उपरांत पंकज तेकाम का प्रदेश कार्यालय में सभी ने स्वागत किया। गौरतलब है अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्ति के बाद पंकज सिंह तेकाम प्रथम बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे।