रायसेन कलेक्टर सब्जी मंडी में भीड़ नियंत्रित करने के लिए डंडा लेकर निकले

Listen to this article

मध्य प्रदेश : लॉकडाउन का तीसरा दिन

कई शहरों में घर में ही नमाज पढ़ी

ग्वालियर में जरूरी खाद्य सामग्री की कालाबाजारी की जानकारी

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 29 हुई,

इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर और शिवपुरी में मामले सामने आए

जनपथ टुडे, प्रदेश डेस्क, 27 मार्च, 2020, मध्य प्रदेश में लॉकडाउन के तीसरे दिन शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की नमाज नहीं हुई। बालाघाट की मदीना मस्जिद में ताला लगा दिया गया। यही हाल भोपाल में भी रहा। शहर काजी की अपील के बाद लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने नहीं गए। वहीं, राजधानी के बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन होता दिखा। खरीदारी करने बाजार पहंचे लोग दुकान के सामने की गई मार्किंग पर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

उधर, रायसेन में सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ इकठ्ठा न हो, इसलिए कलेक्टर उमा शंकर भार्गव खुद डंडा लेकर निकले और दुकानदारों को भीड़ न लगाने और लोगो को दूरी बनाने और बिना मास्क लगाए न आने की समझाइश देते देखे गए पर वे अपने हाथ में पुलिस का डंडा लिए लहराते रहे।

 

सैनिटाइजर और मास्क की कालाबाजारी करने पर 2 मेडिकल स्टोर सील

भोपाल में 2 मेडिकल स्टोर को अगले आदेश तक के लिए सील कर दिया है। बीते 2 दिन से इन मेडिकल स्टोर पर सैनिटाइजर और मास्क तय कीमत से ज्यादा दाम पर बेचे जा रहे थे।

 

ग्वालियर में कालाबाजारी की शिकायत

ग्वालियर में कालाबाजारी की शिकायतें सामने आईं। 37 रुपए प्रति किलो में मिलने वाली शक्कर 50 रुपए में मिल रही है। छोटी दुकानों से पैक्ड आटा गायब हो चुका है। खुला आटा 40 रुपए किलो तक बिकने की जानकारी मिली है। लोगों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की है। शनिवार से खाद्य विभाग महंगा सामान बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई कर सकता है।

 

मध्यप्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29

प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29 हो गई, इनमें 2 की मौत हो चुकी है। अब तक इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर और शिवपुरी मेंमामले सामने आए हैं।

 

ग्वालियर:कोरोना संक्रमित की पत्नी और बेटी की रिपोर्ट निगेटिव

ग्वालियर मेंकोरोना संक्रमित की पत्नी और उसकी बच्ची के साथ एक अन्य व्यक्ति की गुरुवार रात जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। लॉकडाउन के तीसरे दिन प्रशासन ने जरूरी वस्तुओं की खरीद के लिए यहां के लोगों को छूट दी। लोगों से अपील की जा रहीहै कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकले।

 

खंडवा: पुलिस ने केस दर्ज कर कहा- ये होता है लॉकडाउन

खंडवा में सड़क पर घूम रहे एक युवक से पदमनगर पुलिस ने कारण पूछा तो वह बोला- मैं यहां लॉकडाउन का माहौल देखने आया हूं। गांव में पता ही नहीं चल रहा क्या होता है लॉकडाउन। पुलिस ने कहा- थाने चलो,लॉकडाउन दिखाते हैं। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। युवक ने कहा कि अब कभी नहीं आऊंगा… पता चल गया लॉकडाउन क्या होता है। यहां पड़ावा क्षेत्र में एक युवक पान की दुकान बार-बार खोल रहा था। पुलिस ने इस पर भी केस दर्ज कर लिया। बुधवार रात और गुरुवार को ऐसे 5 केस दर्ज किए गए।

 

इंदौर: 9 क्षेत्र निषेध एरिया घोषित
इंदौर में गुरुवार रात कोरोना के 5 नए मामले आने के बाद पॉजिटिव की संख्या अब 3 दिन में 15 हो चुकी है। यहां 300% की रफ्तार से कोरोना का दायरा बढ़ने से हड़कंप मचा है। पहले 54 दिनों में यहां कोई केस सामने नहीं आया था, लेकिन 3 दिन से लगातार 5-5 केस सामने आ रहे हैं। इसी बीच, प्रशासन ने शहर के उन 9 इलाकों को निषेधएरिया घोषित कर दिया, जहां पॉजिटिव मरीज मिले हैं।इसके साथ ही शहर में ऑड ईवन की व्यवस्था भी लागू कर दी है। इस व्यवस्था से हर 2 दिन में वाहन बाहर निकलने पर रोक रहेगी।

 

बैतूल में युवा अपने गांव की निगरानी खुद कर रहे हैं

बैतूल : यहां बिछुआ गांव में युवकों ने चौकीदारीशुरू की
बिछुआ गांव के युवाओं ने गांव की चौकीदारी शुरू कर दी है, ताकि गांव को कोरोनावायरस से बचाया जा सके। यहां पर बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। गांव आने वालेमुख्य मार्गों पर लिखा- सुरक्षा के लिए गांव की चौकीदारी जरूरी है। यह गांव घोड़ाडोंगरी तहसील में आता है। युवाओं ने स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है।

 

बालाघाट में नागपुर सीमा से लगे गांव में ग्रामीणों ने रास्ता बंद कर दिया था, जिसे पुलिस ने हटाया

बालाघाट : जिले के1261 गांव के 16 हजार 474 लोगों का सर्वे
जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 4 दिन में 16 हजार 474 लोगों का सर्वे किया। इस दौरान सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की जांच की गई है। उन्हें जरूरी उपचार भी दिया गया है। सर्वे में अधिकांश ऐसे लोगों को शामिल किया गया, जो अन्य राज्यों के शहरों से आए हैं। 3 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए थे, सभी नेगेटिव पाए गए।

 

छिंदवाड़ा: 5 चीनी नागरिकों को पकड़ा गया

छिंदवाड़ा के पांढुर्नासे पुलिस ने 5 चीनी नागरिकों को पकड़ा। उन्होंने 23 मार्च से अपने आप को कमरे में बंद कर लिया था, उनके द्वारा अपने आने-जाने की सूचना भी पुलिस और जिला प्रशासन को नहीं दी गई थी। डॉक्टरों के अनुसार, सभी का स्वास्थ्य ठीक है। फिलहालवेपुलिस कस्टडी में हैं।

 

दतिया : हार्टअटैक से मौत, कोरोना समझकर लोग 8 घंटे दूर से देखते रहे

दतिया जिले के सुलोचनपुरा गांव में एक व्यक्ति को हार्टअटैक आया और उसकी मौत हो गई। लोगों ने समझा कि उसको कोरोना है, इसलिए किसी ने भी उसे 8 घंटे तक हाथ नहीं लगाया। हमेशा की तरह एंबुलेंस देर से आई, तब तक इसकी मौत हो गई।

 

संक्रमण की जानकारी छिपाने पर 2 साल तक की जेल

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले औरबीमारी को छिपाने वालों को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। ऐसे मामलाें में उन्हें 6 माह से लेकर 2 साल तक की जेल हो सकती है।

 

शिवराज ने दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जो लोग विदेशों से यहां आए हैं। वे खुद को क्वारैंटाइन कर लें, जिससे यह रोग फैले नहीं। इसके साथ ही जो लोग उनसे मिलते हैंऔर जिनमें कुछ लक्षण दिखाई देते हैं, वे भी स्वयं को क्वारैंटाइन कर लें। प्रदेश से बाहर गए यहां के निवासियों के खाने-पीने रहने आदि की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए वहां की राज्य सरकारों को पत्र लिखा है। अगर वे मध्य प्रदेश की सीमा पर आते हैं, तो उन्हेंसुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000